ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

जम्मू कश्मीर से बाहर फंसे हैं हजारों श्रमिक और सैंकड़ों छात्र: ले. गवर्नर

जम्मू: जम्मू कश्मीर के ले गवर्नर जी सी मुर्मु ने कहा है कि लाॅकडाउन के कारण यूटी से बाहर हजारों श्रमिक और छात्र फंसे हुये हैं। उन्होंने बताया कि करीब 40 हजार श्रमिक और 350 छात्र हैं जो जम्मू कश्मीर से बाहर के राज्योें में फंसे हुये हैं और जो वापस आ रहे हैं उनका पहला टेस्ट किया जा रहा है और उसके बाद उन्हें होम क्वांरटाइन किया जा रहा है। मुर्मु ने कहा कि सोमवार को पंजाब से 1200 लोगों के पहले बैच को लाया जा चुका है।

ले गवर्नर के अनुसार, हम इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि जिन्हेें वापस लाया गया है वे सब टेस्ट प्रक्रिया से गुजरें। अभी भी बहुत से लोग जम्मू कश्मीर से बाहर हैं। अबर वे लोग पाजिटिव हुये तो वापस आकर वे परिवार और अपने लोगों के लिए रिस्क साबित हो सकते हैं, इसलिए टेस्ट जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग दूसरे देशों में भी हैं। हम विदेश मंत्रालय से भी बात कर रहे हैं ताकि उन्हें वापस लाया जा सके। मुर्मु ने कहा कि बिमार और बजुर्ग हमारी प्राथमिकता हैं, उनकी नियमित जांच की जा रही है। जेएंडके में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, हमारे पास दो सौ के करीब वेंटिलेटर हैं और 400 का बंदोवस्त किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button