ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
लाइफ स्टाइल

ड्राई क्लीनिंग की जरूरत नहीं! गर्म कोट को घर पर साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान और सुरक्षित टिप्स

सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव और स्टाइलिश लुक पाने के लिए तरह-तरह के आउटफिट कैरी किए जाते हैं. लेकिन इसमें सबसे ज्यादा लुक को निखारने और शरीर को गर्म रखने के लिए कोट वियर किया जाता है. इस सूट, जींस और स्कर्ट के अलावा साड़ी और लहंगे के साथ भी ट्राई किया जाता है. कॉलेज, ऑफिस या फिर पार्ट के लिए भी कोट एकदम बेस्ट रहते हैं. मार्केट में आपको कई डिजाइन में लॉन्ग और शॉर्ट कोट मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं और ड्रेस के साथ पियर कर सकती हैं.

कोट सर्दी में बेस्ट ऑप्शन रहते हैं, खासकर जो लोग वर्किंग या फिर घूमने जा रहे हैं. लेकिन इससे साफ करने में कुछ लोगों को काफी परेशानी होती है. क्योंकि इन्हें हर दूसरे दिन धोया नहीं जा सकता है. ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से इसे घर पर साफ कर सकते हैं. वहीं अगर आप इसे घर पर धोना भी चाहते हैं, तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए.

लेबल पढ़ें

सबसे पहले तो हर कोट के अंदर उसे साफ करने या धोने का सही तरीका लेबल पर लिखा होता है. जिसमें लिखा होता है कि कोट को मशीन में धोना है, हाथ से धोना है या फिर ड्राई क्लीन करवाना है. अगर उसपर ड्राई क्लीन लिखा है, तो घर पर धोने की कोशिश न करें. वहीं अगर घर पर धो रहे हैं, तो उसपर दिए गए तरीकों को ही अपनाएं. वरना कोट खराब हो सकता है.

कोट के फैब्रिक पर निर्भर करता है

अगर ऊन का कोट है, तो यह नाजुक फैब्रिक होती है और मशीन में धोने से सिकुड़ सकता है. इसे धोने के लिए गुनगुने पानी में हल्क का वूल फ्रेंडली डिटर्जेंट डालें और मिक्स करें. अब कोट को पानी में ज्यादा न भिगोए, सिर्फ हल्के हाथों से दबाकर साफ करें. कोट को मरोड़ नहीं, बस एक्सट्रा पानी निकालने के लिए इसे धीरे-धीरे दबाएं.

पफर और सिंथेटिक कोट को मशीन में धोया जा सकता है. मशीन को जेंटल मोड पर सेट करें और ठंडे पानी का उपयोग करें. जैकेट के साथ दोतीन टेनिस बॉल डाल दें, इससे उसकी फुलावट बनी रहती है. सुखाने के लिए धूप से दूर हवा वाली जगहों पर रखें. फर वाले कोट पर जमी हल्की गंदगी को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश का उपयोग किया जा सकता है. कोट ज्यादा गंदा है तो ड्राई क्लीन करवाया जा सकता है. वहीं लेदर कोट को पानी से साफ न करें. क्लीनर या गीले कपड़े से हल्के हाथों से पोंछें.

दाग को करें साफ

पूरे कोट को धोने से पहले उसपर लगे दाग को अलग से साफ करना बहुत जरूरी है. हल्के दाग के लिए पानी और माइल्ड डिटर्जेंट मिलाकर संप्ज या फिर साफ कपड़े का उपयोग किया जा सकता है. तेल या चिकनाई के दाग पर थोड़ा कॉर्नस्टार्च या बेकिंग सोडा छिड़कें, 30 मिनट बाद ब्रश से साफ करें. इसके अलावा अगर दाग ज्यादा गहरा है कि इसके लिए स्टेन रिमूवर का उपयोग करें लेकिन पहले फैब्रिक पर एक छोटा सा पेज टेस्ट जरूर करें.

Related Articles

Back to top button