ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
देश

लॉकडाउन: भुखमरी के कगार पर कुली, सरकार से लगाई मदद की गुहार

लखनऊ: कोरोना महामारी के चलते देश में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन की वजह से सभी काम-धंधे बंद हो जाने से गरीब और मजदूर वर्गों पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। इतना ही नहीं इस महामारी ने देश की गरीब जनता को भुखमरी की कगार पर भी लाकर खड़ा कर दिया है। गरीब-मजदूर वर्ग के बाद अब इसमें कुली वर्ग का नाम भी जुड़ गया है। 

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन के रुकने से लोगों का बोझ उठाने वाले कुली परेशान हैं। जनता का बोझ उठाकर अपना व अपने परिवार का पेट पालने वाले कुलियों का बोझ न तो सरकार उठा रही है और न ही कोई और मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है। जिसकी वजह से कुली आज भुखमरी की कगार पर हैं। लॉकडाउन के बीच न तो उनके पास खाना है और ना ही खाने के लिए पैसा। 

वहीं कुली संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कुली समाज तहे दिल से कर रहा है। सरकार से हमारी मांग थी कि जिस तरह से समाज के अन्य वर्गों को सरकार मदद दे रही है उसी तरह हम लोगों के लिए भी पैकेज दिया जाए जिससे हम भी अपने परिवार का संचालन कर सकें। हमने ट्वीट और पत्र के माध्यम से सरकार को अवगत कराया लेकिन किसी ने हमारी मांग नहीं सुनी। आज कुली वर्ग भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। देशभर में 19762 कुली हैं जो शहर और गांव दोनों से विलांग करते हैं। इसमें कुछ लोग गांव चले गए हैं और कुछ स्टेशनों पर ही फंसे पड़े हैं। जो शहर में हैं उन्हें किसी तरह कुछ न कुछ मिल जा रहा है पर जो गांव में हैं उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। मैंने मांग की थी सरकार हमलोगों के लिए पैकेज दे जिससे हमें जीने में दिक्कत न होती। लेकिन भारत सरकार ने अबतक कुछ नहीं किया। यूपी सरकार ने मात्र दो जिलों झांसी और फैजाबाद के कुलियों को 1000-1000 रुपये मुहैया कराया है बाकी अभी भी वंचित हैं। 

Related Articles

Back to top button