ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...
देश

पालघर मॉब लिचिंग: उद्धव के मंत्री बोले- साधुओं की हत्या में 101 लोग गिरफ्तार, 1 भी मुस्लिम नहीं

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देखमुख ने बुधवार को कहा कि पालघर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 101 लोगों में से कोई भी मुस्लिम नहीं है और उन्होंने विपक्ष पर इस घटना को साम्प्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता पर कलंक बताते हुए देशमुख ने फेसबुक के जरिए संबोधन में कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। उन्होंने साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण को परास्त करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के आठ घंटे के भीतर 101 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वे पड़ोस के जंगलों में भाग गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस घटना के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी मुस्लिम भाई नहीं है।

मंत्री ने कहा कि घटना की वीडियो क्लिप में किसी को कहते हुए सुना गया है, ओए बस, लेकिन इसे कथित रूप से तोड़मरोड़ कर शोएब बताया गया। देशमुख ने कहा कि मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है- सांप्रदायिक राजनीति की जा रही है। किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बगैर राकांपा नेता ने कहा कि कुछ लोग सत्ता में लौटने के लिए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं। यह राजनीति करने का नहीं बल्कि एक साथ मिलकर कोरोना वायरस से लड़ने का समय है। उन्होंने कहा कि घटना से पहले पालघर में ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि कुछ लोग रात में बच्चों को उठा रहे हैं।

देखमुख ने कहा कि पूरे मामले की विशेष महानिरीक्षक द्वारा जांच की जा रही है और जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है। यह घटना 16 अप्रैल की रात की है जब दो साधू तथा उनका चालक किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से मुंबई से गुजरात के सूरत जा रहे थे। उनके वाहन को पालघर जिले के एक गांव के पास रोक लिया गया जहां भीड़ ने बच्चा चोरी करने के संदेह में तीनों को कार से बाहर निकाला और उनकी लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरि (70), सुशीलगिरि महाराज (35) और चालक निलेश तेलगड़े (30) के रूप में की गई। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सोमवार को पालघर के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

Related Articles

Back to top button