ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

जाह्नवी कपूर ने अपने हाथ पर गुदवा लिया वो नाम, जिसे कहती हैं- I Love You…! फैंस के टूटे दिल… देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई वेकेशन फोटो पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के बीच जाह्नवी ने एक ऐसा वीडियो भी पोस्ट किया, जो वायरल हो गया है। दरअसल, इस वीडियो में जाह्नवी अपने हाथ पर उसके नाम का टैटू बनवाते हुए नज़र आ रही हैं, जिसे वो प्यार करती हैं।वीडियो में जाह्नवी को छपटपटाते हुए देखा जा सकता है।

जाह्नवी कपूर यंग जनरेशन की उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया में बहुत सक्रिय रहती है। पल-पल की ख़बर और अपडेट्स देना इस पीढ़ी की आदत बन चुकी है, ताकि अपने फैंस और फॉलोअर्स के सम्पर्क में बने रहें। वैसे भी कोविड-19 महामारी ने फैंस के साथ संवाद करने का सोशल मीडिया को एक अहम ज़रिया बना दिया है।

जाह्नवी ने गुरुवार को जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, वो छुट्टी के दौरान की लग रही हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी कभी हनुमान मंदिर के सामने हाथ जोड़े हुए नज़र आती हैं। कहीं, स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए। कुछ तस्वीरें लोकेशन की भी हैं। हालांकि, वो कहां है, इसका खुलासा नहीं किया है। इन तस्वीरों के बीच एक फोटो और वीडियो बेहद ख़ास है। यह तस्वीर है उनके हाथ पर बने नये टैटू की- I love you my labbu.

इसके साथ एक वीडियो भी है, जिसमें जाह्नवी दर्द होने पर गोविंदा-गोविंदा चिल्ला रही हैं। जाह्नवी की इस पोस्ट पर कई फैंस ने उनसे पूछा की लब्बू कौन है। कुछ ने लिखा कि चलो अब कहीं और चलते हैं। वैसे जाह्नवी के फैंस को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि लब्बू का सीक्रेट कुछ और है।

दरअसल, श्रीदेवी बेटी जाह्नवी को प्यार से लब्बू बुलाती थीं। इस साल मां की तीसरी पुण्य तिथि पर जाह्नवी ने श्रीदेवी का लिखा एक नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें लिखा था- I love you my labbu. You are the best baby in the world. जाह्नवी ने वही पूरी लाइम टैटू के रूप में अपने हाथ पर गुदवाकर मां की याद को हमेशा अपने क़रीब कर लिया है।

Related Articles

Back to top button