ब्रेकिंग
Indore NEET Protest Update: इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर उग्र हुआ नीट विरोध प्रदर्शन; छात्रों के साथ ... Rahul Gandhi On NEET Protest: 'सब बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए', दिल्ली में 18 मेट्रो स्... Varanasi Crime News: सिगरा में एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे ... Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, परिजनों की सीएम से मुलाकात क... Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में भारत का खाता खुला! पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल ज... Lock Upp 2 News: 'India's Got Latent विवाद के बाद आने लगे थे सुसाइड के विचार', अपूर्वा मखीजा ने लॉक ... Black Sea Ship Attack: ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत; भारत सरकार ने जताई स... Petrol Diesel Price Today: $100 के पार हुआ कच्चा तेल! 25 जुलाई को क्या हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल... Google Account New Feature: पासवर्ड भूलने पर भी नहीं होगी टेंशन! Google ने लॉन्च किया 'Selfie Video'... Pendulum Wall Clock Vastu: सोई हुई किस्मत जगा देगी पेंडुलम वाली घड़ी! जानें लगाने की सही दिशा और वास...
मनोरंजन

ड्रग्स केस में आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने एनसीबी पर लगाया चीजों को प्‍लांट करने का आरोप! कोर्ट से की ये मांग

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन के साथ उनके दो दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। इन तीनों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप से गिरफ्तार किया। इन तीनों पर ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने का आरोप है। फिलहाल इन सभी के वकील कोर्ट में दलीलें दे रहे हैं। इन सबके बीच आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने कोर्ट से खास अपील की है।

अरबाज मर्चेंट ने कोर्ट से अपील की है कि जिस क्रूज शिप से उन्हें गिरफ्तार किया गया है उसके सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए। यह बात आर्यन खान के वकील ने उनकी जमानत याचिका दायर करते हुए कही है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार अरबाज मर्चेंट के वकील ने एस्प्लेनेड कोर्ट में उनकी जमानत याचिका दायर की है। इसके साथ ही अन्य याचिका में क्रूज श‍िप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की भी मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि फुटेज के आधार पर यह जांच की जाए कि क्‍या सच में एनसीबी अध‍िकारियों को क्रूज पर अरबाज मर्चेंट के पास से ड्रग्‍स मिले थे या उन्‍हें इन चीजों को वहां प्‍लांट किया गया था। शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले पांच दिनों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की कस्टडी में हैं। उनके साथ ही अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी कस्टडी में हैं।

जांच एजेंसी ने इन्हें शनिवार की रात एक लग्जरी क्रूज पर चल रही रेव पार्टी में रेड के दौरान पकड़ा था। आज (गुरुवार) को आर्यन की जमानत पर सुनवाई है। आर्यन और शाह रुख को लगातार उनके फैंस और दोस्तों का सपोर्ट मिल रहा है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाह रुख को लगातार उनके फैंस और साथियों को सपोर्ट मिल रहा है। सलमान खान शाह रुख से मिलने उनके घर गये थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा जैसे सेलेब्स ने शाह रुख को फोन करके सपोर्ट जाहिर किया। सुनील शेट्टी, विवेक वासवानी, मीका सिंह जैसे सेलेब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए आर्यन को लेकर मीडिया कवरेज पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, शाह रुख के फैंस सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं, जिसके चलते We Stand With Aryan Khan ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

Related Articles

Back to top button