ब्रेकिंग
Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि... MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे...
खेल

आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप तरीका

नई दिल्ली। हाल के महीनों में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कई अपडेट किए हैं, जिनकी सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपके आधार का अपडेट होना आवश्यक है। आधार पर दी गई जानकारी में किसी भी तरह की गलती ऑफिस या बैंक से संबंधित विभिन्न कामों में दिक्कत पैदा कर सकती है।

भारत में आधार नया बैंक खाता खोलने या अपना आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने जैसी विभिन्न सेवाओं तक पहुंचने के लिए जरूरी दस्तावेज है। यह विशिष्ट पहचान प्रमाण है जिसमें किसी व्यक्ति का बायोमेट्रिक डिटेल होता है। अब, आपको अपने आधार को अपडेट करने के लिए COVID-19 महामारी के बीच लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

आधार कार्ड को ऑनलाइन सत्यापित करने के लिए क्या है तरीका

1. आधिकारिक UIDAI वेबसाइट पर जाएं।

2. पेज पर मौजूद ‘आधार सेवाएं’ विकल्प चुनें।

3. ‘आधार सत्यापित करें’ विकल्प चुनें।

4. दिए गए स्थान में अपना 12 अंकों का विशिष्ट आधार नंबर दर्ज करें।

5. अपना आधार नंबर दर्ज करने के बाद सुरक्षा कोड दर्ज करें।

6. ‘सबमिट’ विकल्प चुनें।

आधार को 2010 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान गांधी ने इस परियोजना को राजीव गांधी के ‘दृष्टिकोण’ के एक हिस्से के रूप में बताया। देश में सबसे पहले आधार कार्ड पाने वाले लोग महाराष्ट्र के तेम्भाली नामक स्थान के 1,000 ग्रामीण थे। यह कार्यक्रम कर्नाटक में 8 अक्टूबर को पेश किया गया था, जिसमें तत्कालीन सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सबसे पहले नामांकन कराया था।

Related Articles

Back to top button