ब्रेकिंग
Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ...
मनोरंजन

शाहरुख खान को अमिताभ बच्चन की बड़ी सलाह: ‘हाथ जोड़कर मांग लेना माफी’, क्या था वो विवाद जिसके कारण बिग बी ने दी ऐसी सलाह?

बॉलीवुड में जो मुकाम ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन ने हासिल किया है, उसी मुकाम तक शाहरुख खान भी पहुंचे हैं. जहां फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ 56 सालों से एक्टिव हैं तो वहीं शाहरुख को सिनेमा की दुनिया में 33 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. शाहरुख खान ने हमेशा से ही बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को अपना रोल मॉडल माना है और वो उनकी फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं. ये खुलासा खुद शाहरुख कई बार कर चुके हैं.

शाहरुख खान कई बार खुद को अमिताभ बच्चन का फैन बता चुके हैं. शाहरुख अपने सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक अमिताभ बच्चन के साथ बेहद सम्मान, सादगी और प्यार से मिलते हैं और हर मुलाकात के दौरान वो बिग बी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. वहीं अमिताभ भी शाहरुख को अपने बेटे की तरह समझते हैं और एक बार इसी के चलते उन्होंने शाहरुख को एक बड़ी सलाह दी थी और उसे हमेशा शाहरुख फॉलो करते हैं.

अमिताभ ने दी थी शाहरुख को ये सलाह

शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज से मिली खास सलाह के बारे में बात की थी. जब शाहरुख खुद को बॉलीवुड में बतौर स्टार स्थापित कर चुके थे तब उन्हें अमिताभ ने बड़ी सीख दी थी. शाहरुख ने कहा था, ”मुझे अमित जी ने एक चीज सिखाई थी, उन्होंने कहा था कि अब तुम बड़े स्टार हो गए हो तो तुम चाहे जो करो तुम्हें गलत ठहराया जाएगा. तो पहली चीज ये है कि अगर कभी कोई गलती हो जाए तो हाथ जोड़कर माफी मांग लेना.”

अमिताभ-शाहरुख का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ फैंस का मनोरंजन छोटे पर्दे के जरिए भी करते हैं. इन दिनों दिग्गज एक्टर अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन होस्ट कर रहे हैं. वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘डंकी’ (2023) के बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आई है. लेकिन, एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये एक्शन से भरपूर फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में आने वाली है.

Related Articles

Back to top button