ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...
हरियाणा

बहादुरगढ़ में निर्माणाधीन ESI अस्पताल में लूट, गार्डों को बंधक बना लाखों रुपए का सामान ले गए लुटेरे

बहादुरगढ़  : बहादुरगढ़ में एचएसआइआइडीसी के औद्योगिक सेक्टर 4 बी स्थित निर्माणाधीन ईएसआई अस्पताल में लूट की वारदात सामने आई। कई लुटेरों ने अस्पताल परिसर में घुसकर यहां सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाकर लाखों रुपए का कॉपर वायर लूट लिया। वारदात रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। वारदात के दौरान लुटेरे न केवल परिसर में आसानी से घुसे, बल्कि ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को मारपीट कर मैस में बंद कर दिया। सेक्टर 6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

निर्माणाधीन अस्पताल के ठेकेदार नवदीप शर्मा ने बताया कि रात की नियमित ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में तीन-चार गार्ड मौजूद थे। रात करीब ढाई-तीन बजे अचानक कई युवक अस्पताल में घुसे और बिना किसी बात के गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने सभी सुरक्षा कर्मियों को पकड़कर मैस में बंद कर दिया और चेतावनी दी कि आवाज उठाई या बाहर निकले तो जान से मार देंगे।

अस्पताल में रखे कॉपर वायर को लूटा

शिकायतकर्ता के अनुसार, लुटेरों ने अस्पताल में रखे छह बंडल कॉपर स्ट्रिप, 20 कॉपर प्लेट, लगभग 37 हजार 600 मीटर कॉपर वायर और अन्य सामान को उठा लिया। घटना के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद सिक्योरिटी गार्ड किसी तरह बंधनमुक्त हो पाए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button