ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
पंजाब

लुधियाना में लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, 5 के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना: थाना मेहरबान की पुलिस ने एक लड़की से मारपीट करके उसके जबरदस्ती कपड़े उतार कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने और उसकी वीडियो बनाने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू ददराल, दारा ददराल, पूजा, कमलजीत ददराल और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी सहेली के माता-पिता और रिश्तेदारों को संदेह था कि उसने उनकी लड़की को बिगाड़ा हुआ है और उसकी किसी अंकुर नाम के लड़के के साथ फ्रेंडशिप करवाई है। इसकी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा उसे घर में बुलाकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की गई और उसकी वीडियो बनाई गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button