ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
पंजाब

13 दिसंबर को लेकर किसानों ने किया बड़ा ऐलान, सोच-समझकर निकले घरों से बाहर

13 दिसंबर को किसानों ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने चंडीगढ़ में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान जत्थेबंदियों ने चिप वाले स्मार्ट मीटरों का विरोध जताया है और कहा है कि यह कदम किसानों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है।

किसानों ने साफ कहा है कि वे बिजली संशोधन विधेयक (Electricity Amendment Bill) के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। SKM ने चेतावनी दी है कि अगर सेशन में यह बिल पेश किया गया, तो किसान कड़ा और व्यापक संघर्ष शुरू करेंगे।

किसान संगठनों का आरोप है कि चिप वाले मीटर किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालने का तरीका हैं और इससे बिजली के बिल बढ़ेंगे। इसी वजह से किसान लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। 13 दिसंबर के प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। SKM ने सरकार से मांग की है कि बिल वापस लिया जाए और किसानों पर नए बोझ डालने वाली नीतियों को तुरंत रोका जाए।

Related Articles

Back to top button