ब्रेकिंग
Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ...
पंजाब

Kapil Sharma के कैफे पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Canada Police ने जारी की पंजाब के गैंगस्टरों के तस्वीर

कॉमेडियन कपिल शर्मा के केप्स कैफे में फैयरिंग मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस केस में हो रही जांच में अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। इसी बीच कनाडा पुलिस ने 2 मोस्ट वांटेड शूटरों की तस्वीरें शेयर कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कनाडा पुलिस ने शूटर शैरी और दिलजोत रेहल की तस्वीरें जारी की है, जोकि पंजाब के रहने वाले हैं। जांच दौरान ये सामने आया है कि, कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग की तीनों घटनाओ में इन शूटरों का हाथ है। पुलिस का ये भी कहना है कि फायरिंग दौरान शूटरों ने हाई-टेक हथियारों का इस्तेमाल किया है, जिससे साफ हो रहा है कि घटना को अंजाम एक ऑपरेशन के तहत दिया गया।

जांच दौरान ये भी सामने आया है कि कैफे पर फायरिंग करने वाला मास्टर माइंड शीपू है, जोकि लॉरेस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा हुआ है। ये भी पता चला है कि, गैंगस्टर शूपी कनाडा में बैठे अपने साथियों को टारगेट भी देता है। गौरतलब है कि, कैफे पर फायरिंग में गिरफ्तार बंधू मान ने कई अहम खुलासे किए हैं। वहीं पुलिस ने जांच खुलासा किया है कि, इस गैंग का टारगेट सिर्फ कपिल शर्मा का कैफे ही नहीं था बल्कि कनाडा में हाई प्रोफाइल कारोबारी, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री, कबड्डी लीग आदि थे। वहीं ये गैंग कनाडा में डब्बा कॉल सेंटर सिस्टम के जरिए धमकी और वसूली का बड़ा नेटवर्क भी चल रही है।

Related Articles

Back to top button