ब्रेकिंग
रांची SSP का बड़ा एक्शन: जुआ और ब्राउन शुगर के धंधेबाजों को संरक्षण देने वाले 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड Ranchi News: खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भयानक आग, धू-धू कर जलीं 6 बसें; अग्निशमन विभाग ने पाया काबू नक्सली कॉरिडोर में सुरक्षा का कड़ा घेरा; मंडल डैम इलाके में फोर्स तैनात, झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर... बजट 2026 पर डॉ. इरफान अंसारी का विवादित बयान: "यह बजट जनता के लिए राहत नहीं, हार्ट अटैक के समान है केंद्रीय बजट 2026-27: अर्जुन मुंडा और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एक सुर में बताया ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग और व्... Jharkhand News: "पहले झारखंडी, फिर बाहरी"; गिरिडीह में कोलियरी रोजगार को लेकर मंत्री सुदिव्य का बड़ा... Ranji Trophy 2026: झारखंड ने ओडिशा को चटाई धूल, शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री Deoghar Police Crime Plan: देवघर में अपराध मुक्त माहौल के लिए पुलिस की खास रणनीति, जानें क्या है नया... दिल्ली ने झारखंड को फिर ठगा!" बजट 2026 पर झामुमो का तीखा प्रहार, विशेष पैकेज न मिलने पर जताई नाराजगी नवा रायपुर में इंटरनेशनल गोल्फ की गूंज! 'छत्तीसगढ़ ओपन' का आगाज, अरुण साव बोले- "खेलों का हब बनेगा र...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button