ब्रेकिंग
गढ़वा के बलीगढ़ में वज्रपात का कहर: बकरी चराने गए 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 झुलसा; गांव में मातम गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श... लुधियाना के गांव रतनगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल लुधियाना में हैवानियत: वीडियो बनाने का विरोध करने पर घर में घुसे 20-25 गुंडे, गर्भवती महिला से मारपी...
विदेश

जापान में फिर आया भूकंप! 6.7 तीव्रता के तेज झटके, कई इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

जापान में एक बार फिर शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, आओमोरी के हचिनोहे में यह झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.7 रही. भूकंप की गहराई 10.7 किलोमीटर रही. इन झटकों से लोगों के बीच दहशत मच गई है. इसी के साथ भूकंप के झटकों के बाद ही सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी गई है.

जापान के मौसम विभाग ने इसको लेकर जानकारी दी है कि 12 दिसंबर की सुबह आओमोरी प्रीफेक्चर के पूर्वी तट के पास आए भूकंप के कारण संभावित सुनामी पर आज (12 दिसंबर) दोपहर 12:50 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

सुनामी को लेकर अलर्ट

देश में सुनामी को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुनामी का अलर्ट हॉक्काइडो और आओमोरी के प्रशांत तट वाले क्षेत्रों के साथ-साथ इवाते और मियागी प्रीफेक्चरों के लिए भी जारी किया गया. इससे पहले देश में 7.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसी के बाद से सुनामी को लेकर चेतावनी दी जा रही है.

कितना हुआ नुकसान

5 तीव्रता से ज्यादा के झटके तेज माने जाते हैं और यह अक्सर नुकसान करते हैं. हालांकि, अभी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. फिलहाल, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है. साथ ही तटीय क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी गई है.

Related Articles

Back to top button