ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

आधी रात को ‘मिस्ट्री गर्ल’ की एंट्री! गोरखपुर में बॉयफ्रेंड का घर ढूंढते हुए रास्ता भटकी, पुलिस को बताई ऐसी कहानी कि सब रह गए हैरान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. गुरुवार की रात प्रेमी से मिलने निकली एक युवती रास्ता भटक गई. फिर आखिरकार मदद के लिए वो पुलिस चौकी पहुंची. पूरी घटना ने न सिर्फ पुलिस को चौंकाया, बल्कि आसपास के लोग भी इसी केस की चर्चा कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक युवती पादरी बाजार इलाके में इधर-उधर घूमती नजर आई. वो अपने प्रेमी की तलाश में मानस विहार कॉलोनी पहुंची थी. लेकिन काफी देर तक इंतजार और खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चला. रास्ता समझ में न आने और देर रात अकेली होने की वजह से युवती घबरा गई. इसी बीच उसने सीधे पादरी बाजार पुलिस चौकी का रुख किया.

पुलिस चौकी पहुंचते ही युवती ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने बताया कि वह संगम चौराहा स्थित मानस विहार कॉलोनी की रहने वाली है और रास्ता भटक गई है. हालांकि, पुलिस को उसकी बातों पर संदेह हुआ और गहन पूछताछ शुरू की गई. सख्ती और भरोसे के बीच हुई बातचीत में युवती ने आखिरकार सच्चाई बता दी.

युवती ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से देवरिया जिले की रहने वाली है. फिलहाल गोरखपुर के बेतियाहाता इलाके में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही है. उसकी काफी समय से संगम चौराहा क्षेत्र के एक युवक से पहचान थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. गुरुवार रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद वह प्रेमी से मिलने मानस विहार कॉलोनी पहुंच गई. लेकिन युवक का कमरा तलाशते-तलाशते वह रास्ता भटक गई. बार-बार फोन करने के बावजूद युवक से संपर्क नहीं हो सका, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई.

परिजनों को सौंपी युवती

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया. परिजन देर रात पादरी बाजार चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने पूरी जानकारी देने के बाद युवती को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती पूरी तरह सुरक्षित है और मामले में किसी तरह की आपराधिक घटना नहीं हुई है. हालांकि, देर रात प्रेमी से मिलने निकली युवती का रास्ता भटककर पुलिस चौकी पहुंचना अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button