ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
मध्यप्रदेश

MP में 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, युवक ने बनाया हवस का शिकार

सीधी।  मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 साल की मासूम बच्ची से 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। मां ने तत्काल थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी के अनुसार, शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। महिला एसआई आशा सिलावट के नेतृत्व में छह पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की खोजबीन शुरू की। महज 1 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को खेतों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के सक्रिय प्रयासों से वह अधिक देर तक भाग नहीं सका।

थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची और उसकी मां की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बच्ची को इलाज और चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के समय आसपास क्या परिस्थितियाँ थीं और आरोपी का पीड़ित परिवार से कोई संबंध था या नहीं।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोग ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

रामपुर नैकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने अपराधी को घटना के महज एक घंटे के भीतर पकड़कर कानून के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button