ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

खंडवा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, संतुलन बिगड़ने से बाइक हादसा, एक की मौत

खंडवा।  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सड़क हादसों में मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन सिर्फ यातायात सुरक्षा सप्ताह चलाकर औपचारिकता निभाता नजर आ रहा है। ऐसा ही एक ताज़ा मामला जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह दर्दनाक हादसा रविवार शाम का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुनील पिता हौसीलाल, निवासी गोलखेड़ा गुड़ी के रूप में हुई है। सुनील बाइक से अपने गांव लौट रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा गया। हादसे में सुनील के सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो छोटे पुत्र हैं और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इधर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button