ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

बीजेपी के वरिष्ठ नेता की हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर भोपाल भेजे गए

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती महाराज की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर भोपाल भेजा गया, जहां एम्स भोपाल में उनका इलाज किया जाएगा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल स्वयं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे और डॉ. वेदांती के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार को लेकर विस्तृत चर्चा की और बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स भोपाल रेफर करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर ही एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कर डॉ. वेदांती को भोपाल रवाना किया गया।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से डॉ. वेदांती को भोपाल भेजते समय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल स्वयं मौजूद रहे। इस दौरान डीन डॉ. सुनील अग्रवाल सहित वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया और इलाज से संबंधित आवश्यक मेडिकल प्रक्रिया पूरी की।

राजनीतिक और सामाजिक जीवन

डॉ. रामविलास वेदांती का जन्म 7 अक्टूबर 1958 को रीवा में हुआ था। वे 12वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ सीट से भाजपा सांसद रहे, जबकि इससे पहले 1996 में मछलीशहर से भी लोकसभा पहुंचे थे। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका के चलते उन्हें राम मंदिर जन्मभूमि न्यास का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button