ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
मध्यप्रदेश

ट्रक की टक्कर से उछलकर नर्मदा में गिरी कार…खौफनाक हादसे से मची चीख पुकार

खंडवा : खंडवा-इंदौर रोड स्थित मोरटक्का पुल पर रविवार देर रात 1 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां राखड़ से भरे एक हाईवा ने दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार उछलकर रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरी। वहीं, हाईवा का अगला हिस्सा भी पुल से लटक गया। हादसा इतना खौफनाक था कि देखने वालों की चीखें निकल गी।

हाईवा ने इंदौर की तरफ से आ रही कार को सामने से टक्कर मारी। हादसा इतना भयावह था कि कार 3 फीट ऊंची रेलिंग को फांदकर सीधे 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। उस वक्त नदी में पानी कम था और कुछ मछुआरे वहां मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाई और पानी में जाकर कार का गेट खोला और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

डंपर चालक को झपकी आने की आशंका

हादसे में एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। उसके ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि पुल संकरा है और सभी अपनी लाइन में चल रहे थे। आशंका है कि डंपर चालक को झपकी आ गई थी। इसी वजह से उसने कार को टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर नदी में जा गिरी। इसके बाद दूसरी कार सीधे डंपर से भिड़ गई थी।

रात 1.30 से सुबह 8 बजे तक चला रेस्क्यू

हादसे की सूचना पर मोरटक्का चौकी और बड़वाह पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षक चेतनसिंह चौहान ने क्रेन मंगवाकर रेस्क्यू शुरू किया। रात 1.30 बजे से सुबह 8 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया

भारी वाहनों पर बैन, लेकिन डंपर को है छूट

मोरटक्का पुल पर भारी वाहनों का निकलना प्रतिबंधित है, लेकिन राखड़ के डंपर और बल्कर को ‘अति आवश्यक सेवा’ मानकर कलेक्टर ने छूट दे रखी है। हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक को एक्वाडक्ट पुल से डायवर्ट किया गया। सुबह 8 बजे के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

Related Articles

Back to top button