ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
हरियाणा

बीमारी से परेशान 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

गुड़गांव: सेक्टर-5 थाना एरिया के महावीर पुरा में बीमारी से परेशान 9वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।जानकारी अनुसार, बिहार के नवादा निवासी शिवानी अपने परिवार के साथ गुड़गांव के महावीरपुरा में रहती थी। वह गुरुग्राम एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। करीब चार माह पहले शिवानी का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह मानसिक परेशान रहने लगी थी। जिसको लेकर परिजनों ने उसे कई बार समझाया भी था। 14 दिसंबर की सुबह शिवानी के पिता छत पर और मां  बाहर आंगन में थी। ऐसे में शिवानी ने कमरे में जाकर चुन्नी से फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक शिवानी बाहर नहीं आई तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर परिवार वालों ने खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो शिवानी फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से निरीक्षण कराकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button