ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
छत्तीसगढ़

एबीवीपी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां शुरु, तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम, डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे शामिल

दुर्ग : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी का प्रांतीय अधिवेशन आगामी 19 से 21 दिसंबर तक कला मंदिर में आयोजित होगा. इस तीन दिवसीय अधिवेशन को लेकर विधिवत भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. भूमि पूजन के साथ ही आयोजन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है. कार्यक्रम में एबीवीपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

भव्य प्रदर्शनी से होगा उद्घाटन
आयोजकों ने बताया कि 18 दिसंबर को अधिवेशन से पूर्व एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा. इस प्रदर्शनी के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विचारधारा, संगठनात्मक यात्रा, छात्र हितों से जुड़े आंदोलनों और सामाजिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा.प्रदर्शनी आमजन और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.

डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे शामिल

इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. आयोजकों ने बताया कि अरुण साव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थाई सदस्य भी हैं, ऐसे में उनकी उपस्थिति कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत होगी. अधिवेशन के दौरान उनके मार्गदर्शन में संगठन की दिशा और भूमिका पर विशेष चर्चा की जाएगी. आयोजन समिति के अनुसार कला मंदिर में होने वाला यह प्रांत अधिवेशन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि छात्र समाज और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का भी कार्य करेगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं.

Related Articles

Back to top button