ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में लगातार सुरक्षा कैंप खोले जा रहे हैं, जिससे दूरस्थ इलाकों में शांति, सुरक्षा और विकास को मजबूती दी जा सके. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन और सुरक्षा बलों ने एक और अहम कदम उठाया है. सुकमा जिले के अति संवेदनशील ग्राम पेदाबोड़केल में 10 दिसंबर को नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है.

नियद नेल्लानार योजना के तहत सुरक्षा कैंप

यह सुरक्षा कैंप छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव, आपका अच्छा जंगल) के अंतर्गत स्थापित किया गया है.

सुरक्षा कैंप का उद्देश्य

  • सुदूरवर्ती इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ना
  • ग्रामीणों तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना
  • नए सुरक्षा कैंप से फायदा
  • चिंतलनार-रायगुडेम मार्ग सीधा कनेक्ट हो गया.
  • आवागमन आसान हुआ, दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी कम हुई.
  • सुरक्षा कैंप की मौजूदगी से इलाके में स्थायी सुरक्षा का वातावरण बनेगा.
  • सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल की सुविधा मिलेगी
  • स्वास्थ्य सेवाएं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस)
  • शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा.

‘नक्सल उन्मूलन अभियान को मिलेगी गति’

सुकमा एसपी किरण चव्हाण के निर्देशन में सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है. पेदाबोड़केल जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कैंप की स्थापना से नक्सल विरोधी अभियानों में तेजी आएगी. माओवादियों की आवाजाही, नेटवर्क और प्रभाव पर लगाम लगेगी. ग्रामीण भी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. ॉ

सुकमा जिले में कितने सुरक्षा कैंप

साल 2024 से अब तक सुकमा जिला में ‘नियद नेल्ला नार योजना के तहत 22 नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं.

  • टेकलगुड़ेम
  • पुवर्ती
  • मुकराजकोण्डा
  • दुलेड़
  • पुलनपाड़
  • लखापाल
  • तुमालपाड़
  • रायगुडेम
  • गोलाकोण्डा
  • गोमगुड़ा
  • मेटागुड़ेम
  • उसकावाया
  • नुलकातोंग
  • तुमालभट्टी
  • वीरागंगलेर
  • मैता
  • पालागुड़ा
  • गुंडाराज गुंडेम
  • नागाराम
  • वंजलवाही
  • गोगुंडा

ग्रामीणों का भरोसा बढ़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया,”लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना से ग्रामीण उत्साहित हैं और उनका भरोसा बढ़ा है. यह स्पष्ट संकेत है कि सुरक्षा और विकास के समन्वय पर आधारित छत्तीसगढ़ शासन की यह रणनीति नक्सलवाद को जड़ों से खत्म करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है.”

नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता

  • साल 2024 से अबतक 599 नक्सलियों का सरेंडर.
  • अलग-अलग अभियानों में 68 माओवादी मारे गए.
  • 460 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button