ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
हिमाचल प्रदेश

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पंजाब-हरियाणा में धुंध का Yellow Alert

हिमाचल के ऊपरी पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शीतलहर और घनी धुंध ने अचानक जोर पकड़ लिया है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में धुंध को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। घनी धुंध के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं धुंध की वजह से रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 दिसंबर को मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में दृश्यता करीब 30 मीटर तक सिमट गई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई स्थानों पर दृश्यता 30 मीटर से भी कम रिकॉर्ड की गई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और होशियारपुर में 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

इसके अलावा रात के समय पंजाब के कई जिलों में दृश्यता 25 मीटर से भी कम दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने अगले दो दिनों तक घनी धुंध की चेतावनी जारी की है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते आने वाले दिनों में धुंध और ठंड और बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर संभलकर वाहन चलाने की सलाह जारी की है।

Related Articles

Back to top button