ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
उत्तरप्रदेश

कड़ाके की ठंड से यूपी बेहाल, स्कूलों में छुट्टी, मौसम अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले दो से तीन दिनों में सर्दी का सितम बढ़ा है. मौसम के ट्रिपल अटैक की वजह से लोगों को घरों में कैद होकर रहने पर मजबूर कर दिया है. ट्रिपल अटैक यानी कोहरा, शीतलहर और प्रदूषण… इन तीनों के अलावा विजिबिलिटी के कम होने की वजह से वाहनों के पहिए थम से गए हैं. मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है.

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, आने वाले 23 दिनों में प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और कोहरे के घनत्व में भी हल्की कमी आने की संभावना है. हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी और कोहरा और घना होने लगेगा.

शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बेहद ठंडा दिन रहा. गोरखपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बस्ती, सोनभद्र, अलीगढ़ और इटावा में अति शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई. वहीं वाराणसी, बहराइच, हरदोई, बलिया, प्रयागराज, अमेठी, मुरादाबाद, झांसी, हमीरपुर और आगरा समेत कई जिलों में शीत दिवस रहा. मौसम विभाग का कहना है कि इन हालातों में मामूली सुधार के साथ यह स्थिति एक-दो दिन और बनी रह सकती है.

स्कूलों में छुट्टी और समय में बदलाव

भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने या उनके समय में बदलाव का फैसला लिया है. अमेठी में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे, जबकि इंटर तक के स्कूल तीन दिन के लिए बंद किए गए हैं.

अम्बेडकरनगर में कक्षा 1 से लेकर इंटर तक के सभी विद्यालय 22 से 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे. हालांकि हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं तय समय पर होंगी. शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहकर एसआईआर कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं.

सुल्तानपुर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 22 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है, जबकि शिक्षकों को स्कूल आना होगा.

कानपुर नगर में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है.

सिद्धार्थनगर में 20 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रखे गए हैं.

मुजफ्फरनगर में कोहरा, शीतलहर और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक को देखते हुए स्कूलों का समय 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है. यहां AQI लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

इन जिलों में पहले किए गए थे बंद

इससे पहले ठंड को देखते हुए यूपी के 15 जिलों, रामपुर, बरेली, गोंडा, संभल, कानपुर, औरैया, अंबेडकरनगर, जौनपुर, कासगंज, शाहजहांपुर, कानपुर देहात, उरई, हरदोई, पीलीभीत और बदायूं के स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी घोषित की गई थी. इनमें कुछ जिलों में कक्षा 8 तक और कुछ में 12वीं तक स्कूल बंद रहे.

कुल मिलाकर, प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर अभी बना रहेगा. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button