ब्रेकिंग
Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किम... MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिले... Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती... Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडक... NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठि... Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर ज... Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की ... Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक... Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की ग... Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ...
झारखण्ड

झारखंड में कड़ाके की ठंड से हाल बेहाल, रांची का पारा 5.4 डिग्री पर पहुंचा, उत्तरी और मध्य भागों में घने कोहरे का डेरा

रांची: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. ठिठुरन से लोग परेशान है. अस्पताल में ठंड से प्रभावित मरीजों का तांता लगा हुआ है. ऊपर से कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पर असर पड़ा है. इस बीच 22 दिसंबर को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. कुल आठ ऐसे जिलें हैं, जहां न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है.

नौ जिलों का न्यूनतम पारा लुढ़का

रांची के अलावा डाल्टनगंज में 6.5 डिग्री, लोहरदगा में 7.1 डिग्री, गुमला में 7.3 डिग्री, खूंटी में 7.3 डिग्री, हजारीबाग में 7.6 डिग्री, कोडरमा में 8.1 डिग्री, बोकारो में 9.2 डिग्री, चाईबासा में 9.2 डिग्री और लातेहार में 9.5 डिग्री तापमान रहा है. ठंड की वजह से इन जिलों में जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है.

Jharkhand Weather today cold wave with temperatures dropped in many districts

5 जिलों में अधिकतम पारा 20 डिग्री से नीचे

सबसे ज्यादा चिंता वाली बात अधिकतम पारा में कमी को लेकर है. हजारीबाग में अधिकतम पारा 15.8 डिग्री पर पहुंच गया है. साथ ही न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री रहा है. इसकी वजह से दिन में भी सिहरन महसूस की जा रही है. खासकर स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है. कुल पांच ऐसे जिले हैं जहां का अधिकतम पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है. इनमें हजारीबाग के बाद कोडरमा में 17 डिग्री, डाल्टनगंज में 18.5 डिग्री, लोहरदगा में 19.4 डिग्री और लातेहार में 19.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है. खास बात है कि राज्य के 19 जिले ऐसे हैं, जहां का अधिकतम पारा 25 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ है.

राज्य के 16 जिलों पर कोहरे का साया

मौसम केंद्र, रांची की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 16 जिले ऐसे हैं, जहां 22 दिसंबर को घना कोहरा देखा गया है. सबसे ज्यादा असर चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो में पड़ा है. इसके अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, धनबाद, देवघर और जामतड़ा में भी कोहरे ने डेरा जमा लिया है. देवघर की विजिबिलिटी 200 मीटर पहुंच गई है. जमशेदपुर की विजिबिलिटी 300 मीटर है.

Related Articles

Back to top button