ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने के मांगे 10 हजार, लोकायुक्त ने दिन में दिखाए तारे

छिन्दवाड़ा : सीएम हेल्पलाइन बंद करने के नाम पर रिश्वत मांगना शिक्षा विभाग के बीएसी को भारी पड़ गया. लोकायुकत ने ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र जैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ है. पीड़ित स्कूल संचालिका की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में ये बड़ी कार्रवाई की है.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने मांगी थी रिश्वत

जबलपुर लोकायुक्त के निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया, ” खकरा चौरई में यूनिक पब्लिक स्कूल की संचालक कविता पिपरडे ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि शिक्षा विभाग में पदस्थ बीएसी (ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर ) सत्येंद्र जैन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को बंद करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रहा है. लोकायुक्त पुलिस ने नियम अनुसार सत्यापन करने के बाद जब शिकायत की पुष्टि हो गई तो ट्रैप के लिए शिकायतकर्ता को रिश्वत लेकर आरोपी के पास भेजा गया, जिसके बाद मंगलवार रात को इंडियन कॉफी हाउस में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया है

.”क्यों बंद करानी थी सीएम हेल्प लाइन की शिकायत?

इस मामले में बताया गया कि छिंदवाड़ा के यूनिक पब्लिक स्कूल की संचालिका कविता पिपरडे के खिलाफ बार-बार सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की जा रही थी. स्कूल संचालिका ने बताया कि उनके स्कूल के खिलाफ लगातार कई लोग बेवजह सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर रहे थे और विभाग की ओर से ग्रेडिंग बिगाड़ने की वजह से शिकायतों का निराकरण और उन्हें बंद करने के लिए दबाव भी आते थे. स्कूल की संचालिका कविता पिपरडे ने कहा, ” इसके बाद सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि इन शिकायतों को बंद करने के लिए 10 हजार रुपए देना होगा, जिससे परेशान होकर हमने लोकायुक्त में शिकायत की थी.”

अमरवाड़ा में पदस्थ था आरोपी, छिंदवाड़ा में ली रिश्वत

जबलपुर लोकायुक्त के निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया, ” शिक्षा विभाग के अमरवाड़ा दफ्तर में पदस्थ अधिकारी सत्येंद्र जैन ने छिंदवाड़ा के इंडियन कॉफी हाउस में आकर रिश्वत की प्लानिंग की थी. इसके हिसाब से लोकायुक्त की टीम ने पहले से ही इंडियन काफी हाउस में जाल बिछा रखा था. जैसे ही सत्येंद्र जैन शिकायतकर्ता के पास पहुंचे और बातचीत के बाद उन्होंने रिश्वत ली तो तुरंत ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.”

Related Articles

Back to top button