ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में भी खोली जाएंगी दुकानें, शॉपिंग मॉल्‍स पर नहीं कोई ढील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में 3 मई तक लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉक डाउन में कुछ एसेंशियल आइटम पर रियायत दी वो दिल्ली में भी लागू की जा रही हैं। लेकिन कंटेंमेंट एरिया में किसी भी किस्म की दुकानें खुलने की इजाज़त नहीं है।

केजरीवाले ने कहा कि अगले एक हफ्ते तक हम इस आदेश के अलावा और कुछ खोलने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। 3 मई के बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन पर क्या फैसला लेती है इस पर निर्भर करेगा कि हम दिल्ली में क्या फैसला लेते हैं। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद हम अपनी आगे की दिशा तय करेंगे।

सीएम ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि सभी धर्मों के लोग आगे आकर लोगों की जान बचाना चाहते हैं। जिन लोगों की जान बच गई वो अब कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे लोगों की जान बचे। उन्होंने कहा कि पिछला एक हफ्ता दिल्लीवालों के लिए उसके पहले वाले हफ्ते से थोड़ा बेहतर रहा है। पिछले हफ्ते में कम केस आए, कम लोगों की मौत हुए और काफी लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं।

केजरीवाले ने कहा कि भगवान ने हमारे बीच किसी धर्म की कोई खाई पैदा नहीं की है। जब भी किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति आपके मन में दुर्भावना आए तो सोचिएगा कि हो सकता है कि एक दिन उसका प्लाज़्मा आपके काम आए और आपकी जान बचाए।

Related Articles

Back to top button