ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

मन की बात में बोले PM मोदी, कोरोना संकट पर भारत सभी के साथ खड़ा, पूरी दुनिया कह रही थैंक्यू इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि पूरे देश की जनता कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस संकट की घड़ी में सभी को दवा पहुंचा रहा है और पूरी दुनिया कह रही है थैंक्यू इंडिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसमें जितना सामर्थ्य है वो अपने हिसाब से कोरोना से लड़ रहा है। जनता के साथ मिलकर शासन, प्रशासन भी Covid-19 को हराने में जुटा हुआ है। पीएम मोदी कहा कि भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही मायने में people driven है। बता दें कि देश में कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी की यह दूसरी बार मन की बात है जब वे इस महामारी के बीच जनता से रेडियो के जरिए जुड़े।

मन की बात के highlights

  • ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती, इन सारी चीज़ों ने जिन भावनाओं को जन्म दिया। जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ-न-कुछ करने की ठान ली, हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है।
  • पुलिस जरूरतमंदों के घर तक खाना, राशन पहुंचा रही है। लोग सफाईकर्मियों पर फूल बरसा रहे हैं। लोग इन दिनों एक-दूसरे से भावनात्मक तरीके से जुड़ रहे हैं।
  • हमारे किसान भाई-बहन को ही देखिए, वो इस महामारी के बीच अपने खेतों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और इस बात की भी चिंता कर रहे हैं कि देश में कोई भूखा ना सोए।
  • हमारे business, हमारे दफ्तर, हमारे शिक्षण संस्थान, हमारे medical sector, हर कोई, तेजी से नए तकनीकी बदलावों की तरफ बढ़ रहे हैं , Technology के front पर तो वाकई ऐसा लग रहा है कि देश का हर innovator नई परिस्थितियों के मुताबिक कुछ-न-कुछ नया निर्माण कर रहा है।
  • जब देश एक team बन करके काम करता है, तब क्या कुछ होता है – ये हम अनुभव कर रहे हैं। आज केंद्र सरकार हो, राज्य सरकार हो, इनका हर विभाग और संस्थान राहत के लिए मिल-जुल करके पूरी speed में काम रहे हैं।

इससे पहले 29 मार्च को पीएम मोदी ने देशवासियों से मन की बात की थी। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हजार पार कर चुकी है और अब तक 824 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की गंभीरता के चलते लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया है। हालांकि कुछ सेक्टरों में केंद्र सरकार के द्वारा ढील दी गई है लेकिन शर्तों के साथ। प्रधानमंत्री का यह इस साल का चौथा और मन की बात का कुल 64वां संस्करण है। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देशवासियों के साथ आकाशवाणी रेडियो के जरिए सुबह 11 बजे मन की बात करते हैं जिसमें वे कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

Related Articles

Back to top button