ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

कोरोना से जंग में पीएम मोदी बने दुनिया में नंबर वन, ट्रंप के काम से लोग नाखुश

कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर की स्थिति देखी जाए तो भारत कई पश्चिमी देशों के मुकाबले बहुत संभला हुआ है। पूरी दुनिया भी इस बात को मान चुकी है कि मोदी सरकार ने कोरोना पर काफ़ी अच्छा काम किया है, इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के लीडर नंबर 1 बन गए हैं।

दुनिया की मशहूर सर्वे एजेंसी गैलप ने कोरोना के संकट को लेकर 28 देशों की सरकारों के कामकाज पर सर्वे किया है, जिसमें 91 फीसदी लोगों ने माना कि भारत सरकार कोरोना से निपटने में अच्छा काम कर रही है। सर्वे में शामिल 79% लोगों ने यह भी कहा है कि लॉकडाउन बढ़ाने का सरकार का फैसला सही कदम था।

गैलप के सर्वे में ऑस्ट्रिया की सरकार पर भी 86 प्रतिशत जनता ने भरोसा जताया है। पाकिस्तान में भी 82% लोग मानते हैं कि इमरान खान सरकार कोरोना के खिलाफ अच्छा काम कर रही है। फिलीपींस में 80 फीसदी लोग सरकार के काम पर भरोसा कर रहे हैं। वहीं अमेरिका में 48 परसेंट लोगों की राय है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सही काम नहीं किया। थाईलैंड के 81% लोग कोरोना से निपटने में सरकार से कामकाज से नाखुश हैं, जबकि जापान में भी 69% लोग सरकार से नाराज हैं।

हाल ही में अमेरिका की ग्लोबल डेटा इंटेलीजेंस कंपनी Morning Consult Political Intelligence ने कोरोना वायरस की लड़ाई से संबंधित दुनिया भर के आंकड़े जारी किए थे। इन आंकड़ों में दुनिया के सभी बड़े नेताओं को रेटिंग भी जारी की गई। इसमें नरेंद्र मोदी को विश्व के सभी बड़े नेताओं के सबसे ऊपर स्थान दिया गया। इस रेटिंग को सरकार द्वारा इस कठिन समय में फैसले और अपने नेता पर लोगों का विश्वास और उसकी काम के तरीकों ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

Related Articles

Back to top button