ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

SUTD रिसर्च में दावाः भारत में 20 मई तक खत्म हो सकता है कोरोना

भारत में कोराना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में इस महामारी का संक्रमण कब खत्म होगा इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं लेकिन इस बीच सिंगापुर की एक यूनिवर्सिटी नेे भारत में कोरोना को लेकर जो दावा किया है, वो राहत देने वाला है। डाटा सासंस के जरिए दावा किया गया है कि भारत में 20 मई के आस-पास कोरोना वायरस खत्म हो सकता है। बता दें कि भारत में इन दिनों कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लागू है।सिंगापुर यूनिवर्सिटी के अनुसार कोरोना  का कहर पाकिस्तान में 3 जून के आसपास समाप्त हो जाएगा।

SUTD का विश्लेषण
सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन (SUTD) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार का विश्लेषण किया है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक ये डाटा मरीज के ठीक और संक्रमित होने पर आधारित हैं। ये विश्लेषण susceptible-infected-recovered (SIR) पर आधारित है। यूनिवर्सिटी ने लगभग उन सभी देशों पर डाटा के जरिए रिसर्च किया है जहां कोरोना का ज्यादा संक्रमण है। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी के ये डाटा इटली और स्पेन में लगभग सही साबित हो रहे हैं। इन दोनों देशों में ये मई के पहले हफ्ते में खत्म हो सकता है।

भारत में कम हो रहे हैं आंकड़ें
भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 मामलों के दोगुना होने की औसत दर फिलहाल 9.1 दिन है। वहीं शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक, देश में नए मामलों की वृद्धि दर 6 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो देश के 100 मामलों का आंकड़ा पार करने के बाद से प्रतिदिन के आधार पर सबसे कम वृद्धि दर है। अभी कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 3.1 प्रतिशत है जबकि (संक्रमित) मरीज के संक्रमण मुक्त होने की दर 20 प्रतिशत से अधिक है, जो कि ज्यादातर देशों की तुलना में बेहतर है। देश में लॉकडाउन अच्छा असर दिख रहा है।देश के 11 राज्य ऐसे हैं जहां मरीजों का आंकड़ा 150 तक तो पहुंच गया है लेकिन अभी तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button