ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
छत्तीसगढ़

जलने से महिला की मौत, बलौदा बाजार के कसडोल थाना क्षेत्र की घटना

बलौदा बाजार: खेत में लगी आग की चपेट में आने से महिला किसान की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम प्रभा साहू, उम्र 46 साल था. महिला कसडोल थाना इलाके के सेल ग्राम में रहती थी. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है.

आग की चपेट में आने से महिला की मौत

बताया जा रहा है कि खेत में पराली जलाया गया था. महिला जब अपने खेत से पैरा लेने गई तो आग की चपेट में आ गई. खेत में लगी आग से धुंआ भी हो रहा था जिससे उसका दम भी घुट गया. गांव वालों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी कि मौत जलने से हुई या फिर दम घुटने से.घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंची. हमने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ और जांच में ये बात सामने आई है कि पराली जलाने के दौरान आग फैली और उसकी चपेट में महिला आ गई. हम आग लगने के वास्तिवक कारणों का पता लगा रहे हैं, घटना की विस्तृत जांच जारी है: शशांक सिन्हा, थाना प्रभारी, कसडोल

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है. रोते बिलखते परिजनों को गांव के लोग सांत्वना दे रहे हैं. पीड़ित परिवार और गांव के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि प्रभा साहू की मौत हो गई.

पराली जलाने से होने वाले नुकसान

  • जमीन की मृदा क्षमता होती है प्रभावित
  • पर्यावरण को होता है नुकसान
  • जहरीले धुएं से बढ़ती है सांस की बीमारियां
  • आस पास के खेतों को भी पहुंचता है नुकसान
  • जहरीले धुंए की चपेट में आने से जीव जंतुओं को भी होता है खतरा

पराली को सड़ाकर अगर उसका खाद बनाया जाए तो पराली का निपटारा आसानी से किया जा सकता है. कई बार किसान चोरी छिपे खेत में पराली जला देते हैं. ऐसे करने से खेत तो खराब होता ही है. खेत में लगी आग से उठी चिंगारी कई बार घरों तक भी पहुंच जाती है. ऐसे में पराली जलाने से बचना चाहिए. कसडोल की घटना से किसानों को सबक लेना चाहिए.

Related Articles

Back to top button