ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
पंजाब

लुधियाना में कारोबारी से लाखों की ठगी, कर्मचारियों ने ऐसे दिया अंजाम

लुधियाना: न्यू माधोपुरी की एक हौजरी में काम करने वाले पुरुष व महिला कर्मचारी ने हौजरी कारोबारी को लाखों का चूना लगा डाला।दोनों आरोपी पीड़ित की हौजरी में अकाऊंट का काम संभाल रहे थे जिन्होंने व्यापारियों की पैमेंट को सीधा अपने खाते में डलवा कर लाखों की धोखाधड़ी की है। पीड़ित मुकेश कपूर ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को शिकायत दी ।

पीड़ित के अनुसार उसकी न्यू माधोपुरी इलाके में हौजरी फैक्टरी है। जहां विंटर का माल तैयार किया जाता है। देश के भिन्न-भिन्न राज्यों के व्यापारी उनसे माल खरीदते है। जिसकी जानकारी दोनों आरोपियों को भी है। आरोपी नीतिश गंभीर ओर मधु चावला ने मिलकर उसे गुमराह करते हुए व्यापारियों से आने वाली कैश पैमेंट को अपने-अपने अकाऊंट में डलवा कर लाखों की धोखाधड़ी की है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पीड़ित मुकेश कपूर के बयान पर नीतिश गंभीर निवासी कंपनी बाग टिब्बा रोड़ व मधु चावला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button