ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

जेसन रॉय ने खोली पाकिस्तान सुपर लीग के टीम मालिक की पोल, झूठे निकले आरोप, किया पर्दाफाश

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जेसन रॉय ने साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग की टीम क्‍वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेला था। रॉय ने सीजन में शानदार खेल दिखाते हुए कुछ दमदार पारियां खेली। 8 पारियों में रॉय के बल्ले से कुल 233 रन निकले लेकिन टीम पहली चार टीमों में नहीं पहुंच पाई। उनकी टीम के मालिक रॉय के प्रदर्शन पर बातें करते हुए उनपर एक बेबुनियाद आरोप लगा। क्वेटा के मालिक का कहना था कि आउट होने के बाद गुस्से में उन्होंने अपने 5 बल्ले तोड़ दिए थे।

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों स्थगित करने पड़ा। क्‍वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 10 में से चार ही मैच जीत पाई और प्वाइंट्स टेबल पर 6 टीमों में पांचवें स्थान पर रही। क्‍वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम ओमार ने कुछ दिन पहले इंग्लिश बल्लेबाज जेसन रॉय पर एक आरोप लगाया था जिससे उनका नाम खराब काफी खराब हुआ।

नदीम का कहना था कि रॉय ने आउट होने के बाद गुस्से में ड्रेसिंग रूम के अंदर उन्होंने अपने पांच बल्ले तोड़ दिए थे। इसके बाद जब रॉय के पास खेलने को बल्ला नहीं बचा था तो उनके लिए उनकी तरफ से बल्लों का इंतजाम करवाया गया।

Cricket Pakistan@cricketpakcompk

Jason Roy broke all his bats while playing for @TeamQuetta in PSL 5 @JasonRoy20 @nadeem_omar57 https://cricketpakistan.com.pk/en/news/detail/jason-roy-broke-five-bats-in-dressing-room-during-psl-5-nadeem-omar …

Jason Roy broke five bats in dressing room during PSL 5: Nadeem Omar

cricketpakistan.com.pk

Jason Roy

✔@JasonRoy20

That’s not correct. 3 bats broke due to the dry weather and using them in the nets too much. I only took 3 or 4 bats over with me to Pakistan.

34 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
अब नदीम के आरोपों के सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा बताया है। रॉय ने ट्विटर पर अपनी बात कही है और बताया की बल्ला उन्होंने तोड़ा नहीं था बल्कि पाकिस्तान के सूखे मौसम की वजह से टूट गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि वो चुनिंदा बल्ले के साथ पाकिस्तान पहुंचे थे और जब वो इस्तेमाल के लायक नहीं रहे तो उनको मजबूरी में मांगना पड़ा।

रॉय ने नदीम के झूठे दावों की पोल खेलते हुए लिखा, “यह सही नहीं है, 3 बल्ले टूटे थे वो भी सूखे मौसम की वजह से और इनको मैं नेट्स में काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहा था इसी वजह से। मैं पाकिस्तान अपने साथ महज 3-4 बल्ले ही लेकर गया था।”

Related Articles

Back to top button