ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

झाड़ियों में मिली विवाहिता की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में

बठिंडा : पुलिस ने विवाहिता के पति को पत्नी की हत्या कर झाड़ियों में फैंकने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। जनता नगर निवासी साहिल कुमार उर्फ रौनक की पत्नी रितिका 23 का शव रविवार को ठंडी सड़क पर झाड़ियों से बरामद हुआ था। इसके बाद मृतका के पति साहिल ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

एस.एस.पी. अमनीत कौंडल ने बताया कि रविवार को 23 साल की रितिका की लाश सड़क पर झाड़ियों में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कैनाल थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर टीमें बनाईं। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति से गहराई से पूछताछ की तो पता चला कि साहिल को पत्नी पर शक था। उसने बताया कि मृतका एक दुकान पर काम करती थी।

घटना वाले दिन आरोपी ने अपनी पत्नी को खाने-पीने के बहाने बाहर बुलाया और ठंडी सड़क के पास झाड़ियों में ले गया। बताई गई जगह पर जाकर आरोपी ने चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने बाद में पत्नी के लापता होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। उन्होंने बताया कि रितिका ने साहिल से लव मैरिज की थी और उनका 2 साल का बेटा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button