ब्रेकिंग
Dragon Update: सलमान-अजय को टक्कर देने वाला ये विलेन अब जूनियर NTR से भिड़ेगा; 'ड्रैगन' को लेकर आया ... US-Iran Relations: ईरान के आगे झुका अमेरिका? तेहरान की शर्तों पर युद्धविराम की चर्चा के बीच ट्रंप के... Mother’s Day 2026: कौन हैं अष्ट वसु, 11 रुद्र और 12 आदित्यों की माता? जानें सनातन धर्म में सृष्टि की... BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प...
हरियाणा

दम्पति ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दम्पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और लोग उनके घर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान खेड़ी गांव के 63 वर्षीय रामचंद्र पुत्र कानाराम और उनकी 60 वर्षीय पत्नी महेंद्रो देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले काफी समय से बीमार रहती थी। सोमवार देर शाम को दम्पति ने एक साथ कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई।

 इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन महेंद्रो देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि रामचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button