ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
बिहार

स्वाद पड़ा भारी! सासाराम में समोसे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, मारपीट के बाद सरेआम चलीं गोलियां

बिहार के रोहतास में अमैसिडिहरा गांव है. यहां उधार में समोसा न देने की बात पर जमकर बवाल हुआ. पहले से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गई. इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग गोली के छर्रों से घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.

रविवार देर शाम अमैसिडिहरा गांव निवासी सतेंद्र यादव नाश्ता करने के लिए फूला देवी की दुकान पर पहुंचा था. उसने समोसा उधार देने की मांग की, लेकिन दुकानदार ने उधार देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और अधिक बिगड़ गया.

दुकान पर बोला हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय बाद लगभग 20 की संख्या में युवक मौके पर पहुंचे और दुकानदार के घर व दुकान पर हमला बोल दिया. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. हालात इतने बेकाबू हो गए कि फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान कई लोग गोली के छर्रों से घायल हो गए. घटना में विभा कुमारी नामक एक युवती को पेट में गोली लगने की सूचना है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही कोचस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने तत्काल गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इलाके में कैंप करना शुरू किया. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं और उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से 18 लोगों को जबकि दूसरे पक्ष की ओर से 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है. अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती जारी है. इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है.

Related Articles

Back to top button