देश
ममता बनर्जी का ऐलान, देश के सभी कौनों से अपने फंसे लोगों को निकालेगी बंगाल सरकार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके रहने तक राज्य में कोई भी अपने आप को असहाय महसूस नहीं करेगा और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रदेशवासियों को घर लौटने में राज्य सरकार हर संभव कदम उठाएगी।
ममता कहा कि मैंने अपने अधिकारियों को जरूरतमंदों की मदद के लिए निर्देश दिए हैं। जब तक मैं यहां हूं, बंगाल में तब तक कोई भी अपने आप को असहाय महसूस नहीं करेगा। ममता ने कहा कि मैं इस कठिन समय में आप सब के साथ हूं।






