ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
टेक्नोलॉजी

ज्यादा डाटा का करते हैं इस्तेमाल तो आपके लिए बेस्ट हैं ये प्लान्स

इस लॉकडाउन के चलते घरों में बैठे लोगों को टीवी या स्मार्टफोन का ही सहारा है। यूजर्स की जरूरतों पर ध्यान देते हुए टेलिकॉम कम्पनियां वर्क फ्रॉम होम के लिए बैस्ट डाटा प्लान्स ऑफर कर रही हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्लान देगा डेली 4GB डाटा

इस प्लान में यूजर को 2GB+2GB यानी कि कुल मिला कर 4GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। डेली 100 फ्री SMS ऑफर करने वाला यह प्लान वोडाफोन प्ले और जी5 की फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

  • वोडाफोन के ही 449 रुपये वाले प्लान में यूजर को रोज 4GB डाटा उपयोग करने को मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी जा रही है।
  • वहीं अगर आप इससे भी बेहतर वोडाफोन का प्लान चाहते हैं तो आपको 699 रुपये वाले प्लान में टोटल 336GB डाटा मिल जाएगा। 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर वोडाफोन प्ले और जी5 को भी फ्री में ऐक्सेस कर सकेंगे।

एयरटैल दे रही डेली 3GB डाटा

कम्पनी के 398 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 3GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर को देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में एयरटैल एक्सट्रीम प्रीमियम के साथ ही विंक म्यूजिक की भी फ्री सब्सक्रिप्शन दी जा रही है।

  • इसके अलावा एयरटेल के ही 558 रुपये वाले प्लान में कम्पनी रोज 3GB डाटा 56 दिनों तक यूजर को देगी। किसी भी नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा इस प्लान में अडिशनल बेनिफिट्स भी कम्पनी द्वारा मिलेंगे।

रिलायंस जियो का 3GB डाटा देने वाला प्लान

जियो के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर को डेली 3GB डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा। इस प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, नॉन-जियो नेटवर्क्स के लिए इस प्लान में 1000 मिनट्स दिए जा रहे हैं। प्लान में डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी। जियो एप्स की सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ फ्री में ऑफर की जा रही है।

Related Articles

Back to top button