ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
बिहार

तेज प्रताप यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, पेट में तेज दर्द के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई. तेज प्रताप को पेट में दर्द होने की शिकायत हुई, जिसके बाद वह राजधानी के कंकड़बाग स्थित एक अस्पताल में पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई. तेज प्रताप यादव के पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद से वह राजधानी के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में पहुंचे. जहां उनको इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब ढाई घंटे तक का इलाज किया और उनकी जांच की. तेज प्रताप यादव 11 बजे के करीब में अस्पताल में पहुंचे.

पेट में दर्द के बाद पहुंचे अस्पताल

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनके पेट से संबंधित शिकायत की जांच की. तेज प्रताप यादव का अल्ट्रासाउंड भी किया गया. जांच रिपोर्ट में किसी एक गंभीर समस्या की पुष्टि नहीं हुई. उसके बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को फिलहाल सामान्य बताया. वहीं बताया यह भी जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद पहले डॉक्टर ने उनकी सामान्य जांच की और उसके बाद फिर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया.

डॉक्टर ने तेज प्रताप को दी ये सलाह

पेट में होने वाले दर्द के कारण का पता लगाने के लिए उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया था. कमजोरी को दूर करने और दर्द से राहत दिलाने के लिए उनको सलाइन भी चढ़ाई गई. इधर, तेज प्रताप यादव की तबीयत खराब होने की सूचना सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके शुभचिंतकों ने प्रताप यादव के जल्दी सेहतमंद होने की कामना शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने तेज प्रताप यादव को दवा देने के साथ खाने पीने में परहेज करने की सलाह दी है. अस्पताल से निकलने के बाद तेज प्रताप यादव की हालत स्थिर बताई जा रही है. वह अपने आवास पर विश्राम कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button