ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

शुभेंदु अधिकारी का हुंकार: “महिला सुरक्षा के नाम पर जीरो है TMC सरकार, अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया”

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इस बीच बीजेपी ने सूबे में महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी का कहना है कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना जिले में दिनदहाड़े एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों को बांस की लाठियों से बेरहमी से पीटा गया.

‘बंगाल में कोई महिला सुरक्षित नहीं’

बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है ‘ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में कोई महिला सुरक्षित नहीं है!!!. दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग उपविभाग के बसंती ब्लॉक के उत्तर भांगनामारी गांव से परेशान करने वाले दृश्य‘. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को पता है उन्हें ऐसे घृणित कृत्य के लिए कोई सजा नहीं मिलेगी या कानून-प्रवर्तन एजेंसियां उन्हें छोड़ देंगी, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के कारण उन्हें कुछ विशेषाधिकार प्राप्त हैं.

‘आरोपियों को कानून का डर नहीं’

नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो अपने आप सबकुछ बयां करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी बिना कानून का भय महसूस किए ऐसे कृत्य कर रहे हैं क्योंकि वो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रति निष्ठावान हैं.

‘महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा’

इसके आगे शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चाहे विवाद कुछ भी हो, यह देखकर आश्चर्यजनक होता है कि ऐसे लोग दिनदहाड़े महिलाओं को पीटते हैं और उनके मन में कानून का कोई भय नहीं है, मानो उन्हें पता हो कि उन्हें इसके लिए कोई सजा नहीं मिलेगी और वो बच निकलेंगे. इसके साथ ही अधिकारी ने ये भी कहा किपश्चिम बंगाल की महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस महिला विरोधी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकना होगा.

Related Articles

Back to top button