ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
झारखण्ड

गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर पलामू में गिरफ्तार, सोना कारोबारी पर फायरिंग का था प्लान, विदेश में रची गई थी साजिश

पलामूः प्रिंस खान के शूटर शाहरुख अली को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शाहरुख अली के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार शूटर पलामू के मेदिनीनगर में सोना कारोबारी पर फायरिंग करने वाला था. फायरिंग की साजिश कुवैत में रची गई थी, जिसमें शाहरुख अली का भांजा मोहम्मद आतिफ भी शामिल है. इसकी पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है.

वाहन चेकिंग के दौरान हुई शाहरुख की गिरफ्तारी

दरअसल, पलामू पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी क्रम में एक बाइक सवार को रोका गया था. पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर बाइक सवार को पकड़ लिया. बाइक सवार के पास से एक देशी कट्टा और गोली बरामद हुआ था. बाइक सवार युवक की पहचान शाहरुख अली के रूप में हुई थी. शाहरुख अली मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला का रहने वाला है. शाहरुख ने पुलिस को बताया है कि वह प्रिंस खान के कहने पर सोना कारोबारी रंजीत सोनी की दुकान पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला था.

कारोबारी के प्रतिष्ठान में फायरिंग का था प्लान

दरअसल, पलामू में सोना कारोबारी रंजीत सोनी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से 25 दिसंबर को प्रिंस खान के दो शूटर मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी को गिरफ्तार किया था. दोनों की गिरफ्तारी के बाद प्रिंस खान ने शाहरुख खान से संपर्क किया था. शाहरुख खान सोना कारोबारी रंजीत सोनी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला था.

शाहरुख के भांजे आतिफ से प्रिंस ने किया था संपर्क

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि शाहरुख अली का भांजा मोहम्मद आतिफ कुवैत में है. कुवैत में ही प्रिंस खान ने आतिफ से संपर्क किया था. आतिफ के कहने पर 30 हजार में शाहरुख ने हथियार खरीदा था. सोशल मीडिया पर शाहरुख और आतिफ ने प्रिंस खान से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था. पुलिस द्वारा पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं. पुलिस की कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर तंजीलूल मन्नान मनौवर, नीरज कुमार, अनंत कुमार सिंह, टीओपी 1 के प्रभारी इन्द्रदेव पासवान समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

Related Articles

Back to top button