ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
पंजाब

Canada से आई महिला की हत्या के मामले में नई Update! CCTV आई सामने

कपूरथला: कपूरथला शहर के सीनपुरा इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई महिला की हत्या के मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं और अब पुलिस के हाथ आरोपियों की तस्वीरें लग गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
पुलिस द्वारा खंगाले गए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर आते हैं और घटना को अंजाम देने के बाद तेज़ी से फरार हो जाते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार फुटेज में आरोपियों के हुलिए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

घर में घुसकर की गई फायरिंग
बताया जा रहा है कि आरोपी दोपहर के समय जबरन घर में दाखिल हुए और फायरिंग की। पुलिस के अनुसार कुल चार राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली हेमप्रीत कौर को लगी, जबकि तीन गोलियां हवा में चलाई गईं। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तस्वीरों के आधार पर तलाश तेज
सीसीटीवी से मिली तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  बताया जा रहा है कि मृतका हेमप्रीत कौर का पति और बेटा कनाडा में रहते हैं। इस अचानक हुई घटना से परिवार गहरे सदमे में है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button