ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

पाबंदी के बावजूद रमजान की नमाज के लिए इकट्ठी हुई भीड़, कोरोना पॉजिटिव निकला मौलवी

दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में एक स्थानीय मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कराने वाले मौलवी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। खबर के अनुसार मौलवी ने मगुरा जिले के अडडांगा गांव में एक मस्जिद में शनिवार को रमजान की नमाज की अगुवाई की थी और इसके एक दिन बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

खबर के अनुसार अधिकारी नमाज में शामिल हुए 20-25 लोगों की सूची बना रहे हैं और उनकी जांच भी की जाएगी। खबर में शालिखा उप जिले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनवीर रहमान के हवाले से कहा गया कि मौलवी बाघरपरा पश्विम गांव के हैं, जो मस्जिद से करीब डेढ किलोमीटर दूर है। इस पूरे इलाके में लॉकडाउन है।

बांग्लादेश में रविवार तक कोविड-19 के 5,416 पुष्ट मामले थे और 145 लोगों की जान जा चुकी है। धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक आपात नोटिस जारी करते हुए लोगों से मस्जिदों में इकट्ठा ना होने और घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील की है। नोटिस में कहा गया कि अधिकतम 10 लोग ही मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए इकट्ठे हो सकते हैं। सरकार ने अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने पर भी रोक लगा दी है। बांग्लादेश ने केाविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में पांच मई तक बंद की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button