ब्रेकिंग
हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग... Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौ... Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर 'सौरभ सिंह' बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलि... Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकार... Liquor Smuggling: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों से 500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, दो अरेस्ट Love Marriage: पति का पैर टूटा तो पत्नी ने छोड़ा साथ, अब प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आते ही सामने आई नई जिद IMD Alert: दिल्ली में आज बारिश, MP-राजस्थान में हीटवेव; कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों का मौसम?
झारखण्ड

फुटवियर गोदाम में लगी आग, कई मजदूरों की बची जान!

बोकारोः शहर में आवासीय कॉलोनी के बीच फुटवियर गोदाम में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया.

जिला के सेक्टर 12 थाना अंतर्गत बारी कोऑपरेटिव के मनमोहन कॉलोनी में शनिवार देर शाम यह घटना उस समय घटी जब लोग अपने घरों में थे. वहीं आवासीय कॉलोनी के बीच एक फुटवियर गोदाम से चिंगारी निकलते हुए लोगों ने देखा और देखते ही देखते पूरा का पूरा गोदाम आग के आगोश में समा गया. गोदाम के अंदर रखा सारा सामान आग में धू-धूकर जलने लगा.

आग की लपटों को देखते हुए लोगों ने गोदाम के मालिक को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई. इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गोदाम के मालिक ओंकार पांडे ने बताया कि गोदाम में पहले से ही विभिन्न कंपनियों की फुटवियर स्टॉक था और फुटवियर में इस्तेमाल होने वाले कच्चा माल था. पिछले दो दिन पूर्व भी 60 लाख के माल मंगाई गयी थी जो आग में जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया. इस आग से उनको लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है.

वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग काफी भयावह थी अगर समय पर काबू नहीं पाया गया रहता तो अनहोनी हो सकती थी. उन्होंने बताया कि समय रहते गोदाम के ऊपरी भवन में 20 से 25 मजदूर रहते थे जो सकुशल बाहर निकल गए और सुरक्षित है.

आग से काफी नुकसान हुआ है और समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना और भयावह होती क्योंकि इसके अगल-बगल भी आवासीय कॉलोनी है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. हालांकि इस मामले को लेकर अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है. वर्तमान में आज पर काबू पा लिया आ गया है लेकिन धुआं काफी होने के कारण कुछ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है.

Related Articles

Back to top button