ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
झारखण्ड

Jharkhand Police Action: गिरिडीह में महिला से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम कर रही छापेमारी

झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र से मानवता और रिश्तों को पूरी तरह शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां देवघर में अपनी चार साल की बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला को उसके ही फूफेरे भाई ने बरगला कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे गिरिडीह लाकर एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फूफेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य संदिग्ग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

💧 बेहोशी की हालत में दिया वारदात को अंजाम, डरी-सहमने के बाद 7 अक्टूबर को दर्ज कराई FIR

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 1 अक्टूबर की है। पीड़िता का मायका गिरिडीह में है और ससुराल देवघर जिले में है। 1 अक्टूबर की सुबह जब वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तब रास्ते में उसका फूफेरा भाई मिला और उसे गाड़ी में बैठाकर गिरिडीह ले गया। आरोप है कि दुकान के पीछे बने कमरे में उसके साथ जबरदस्ती की गई और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे कुछ खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद डरी-सहमी महिला ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद 7 अक्टूबर को महिला थाना पहुंचकर उसने अपना फर्द बयान दर्ज कराया।

👮‍♂️ एसपी के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम, ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में खोरी महुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी और धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे। खोरी महुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button