ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

गिग वर्कर्स को लेकर केंद्र सरकार ने उठाए ये कदम, राघव चड्ढा ने जमकर की तारीफ

देशभर में पिछले कई दिनों से गिग वर्कर्स खासे चर्चा में हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले ये 31 दिसंबर की शाम से हड़ताल पर जाने वाले थे. हालांकि इनकी मांगों को कंपनियों ने मान लिया. यही वजह है कि ये हड़ताल पर नहीं गए. अब केंद्र सरकार ने भी गिर्ग वर्कर्स के लिएड्राफ्ट सामाजिक सुरक्षा नियम जारी किए हैं. राघव चड्ढा ने इसे गिग वर्कर्स के काम को ‘मान्यता, सुरक्षा और सम्मान’ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

राघव चड्डा ने नए लेबर कोड के तहत गिग वर्कर्स के लिए ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी नियम जारी करने के लिए केंद्र सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत को “मान्यता, सुरक्षा और सम्मान” देने की दिशा में पहला कदम है.

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में कथित तौर पर कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी (सेंट्रल) रूल्स, 2025 नाम से ड्राफ्ट नियम जारी किए, जिसमें गिग वर्कर्स को विभिन्न सोशल सिक्योरिटी लाभों और सुरक्षा उपायों के लिए योग्य होने के मानदंडों के बारे में बताया गया है.

राघव चड्डा ने गिग वर्कर्स को लेकर क्या कहा?

राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सभी गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को बधाई. आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार के ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी नियम आपके काम को मान्यता, सुरक्षा और सम्मान देने की दिशा में पहला कदम हैं. भले ही प्लेटफॉर्म (Zomato, Swiggy, Blinkit, आदि) ने आपकी बात नहीं सुनी, लेकिन इस देश के लोगों और सरकार ने सुनी. यह एक छोटी जीत है, लेकिन एक महत्वपूर्ण जीत है.

राघव चड्ढा लंबे समय से गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए बोलते रहे हैं, यहां तक ​​कि कई बार संसद में भी इस बारे में उन्होंने बात की है. उन्होंने X पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “ये ड्राफ्ट नियम सिर्फ इसलिए नहीं बनाए गए कि मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया, बल्कि यह इसलिए हुआ क्योंकि आप सभी ने भी अपनी आवाज उठाई. कंपनियों और प्लेटफॉर्म ने आपकी बात नहीं सुनी, लेकिन सरकार ने सुनी, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए.

संसद में रखी थी राघव ने बात

चड्ढा ने कहा कि नए नियमों के तहत, गिग वर्कर्स को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी और उन्हें एक यूनिक पहचान दी जाएगी. हाल ही में संसद सत्र में, AAP राज्यसभा सदस्य ने भारत के गिग वर्कर्स के “दर्द और दुख” के बारे में बात की थी. जो बहुत ज़्यादा दबाव में और कभी-कभी खराब मौसम की स्थिति में काम करते हैं.

Related Articles

Back to top button