ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...
हरियाणा

हरियाणा में विकास कार्यों की होगी निरंतर निगरानी, सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय समिति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करने, उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा उनके क्रियान्वयन में होने वाली देरी को रोकने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी नरेंद्र पाल मलिक तथा मुख्यमंत्री के सीनियर कंसल्टेंट करण अहलावादी को शामिल किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता राजीव बातिश समीक्षा प्रक्रिया के लिए हरियाणा इंजीनियरिंग वक्र्स पोर्टल पोर्टल से संबंधित तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

यह समिति राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की हर 15 दिन में एक बार समीक्षा करेगी। इसके अतिरिक्त, विकास कार्यों की समग्र प्रगति की समीक्षा हर दो माह में एक बार मुख्यमंत्री के स्तर पर भी की जाएगी। समिति विकास परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति से लेकर कार्य आवंटन तक की समय-सीमा, प्रशासनिक स्वीकृति अथवा परियोजना की अवधारणा के बाद वास्तु संबंधी अनुमोदनों में होने वाली देरी, कार्य आवंटन और कार्य शुरू होने के बीच के समय, जिसमें अन्य विभागों से आवश्यक अनुमतियाँ भी शामिल हैं, तथा स्वीकृत परियोजनाओं की समय पर पूर्णता का मूल्यांकन करेगी।

इसके साथ ही समिति परियोजनाओं में देरी एवं लागत वृद्धि के कारणों की भी समीक्षा करेगी। आवश्यकता होने पर संशोधित प्रशासनिक स्वीकृतियों के पश्चात निर्धारित नई समय-सीमा का परीक्षण करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी कार्य निर्धारित अथवा संशोधित समय-सीमा के भीतर पूरे हों। इसके अतिरिक्त, सृजित परिसंपत्तियों के उचित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देगी ताकि विकास कार्यों की दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके। समिति इस संबंध में प्रगति की जानकारी हर महीने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को भी देगी।

Related Articles

Back to top button