ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
हरियाणा

फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, लेने पहुंचे हनीप्रीत व परिजन, बाबा काफिले के साथ सिरसा डेरा रवाना

रोहतक  : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है। आज साढ़े 11 बजे पैरोल मिलने के बाद वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हुए। राम रहीम को लेने के लिए हनीप्रीत व परिजन रोहतक पहुंचे थे। बाबा पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए निकले।

बताया जा रहा है कि इस बार राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं जाएगा, बल्कि सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। उनकी सुरक्षा के लिए डेरे के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे पहले डेरा मुखी 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आया था। राम रहीम 2017 से जेल में है। 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद की सजा हुई।

Related Articles

Back to top button