ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

वरिष्ठ अधिकारी के साथ बहस के बाद केरल से लापता हुआ पुलिसकर्मी

कोच्चिः वरिष्ठ अधिकारी के साथ बहस के बाद लापता हुआ कोच्चि पुलिस का एक क्षेत्र निरीक्षक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में मिला है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कोच्चि सेन्ट्रल पुलिस स्टेशन के क्षेत्र निरीक्षक वी. एस. नवास सूचनाओं के मुताबिक तमिलनाडु रेलवे पुलिस को वहां के करुर रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। उन्होंने बताया कि केरल पुलिस का एक दल उन्हें लेने तमिलनाडु रवाना हो गया है। बुधवार को वायरलेस सेट को लेकर वरिष्ठ अधिकारी के साथ बहस होने के बाद नवास गुरुवार सुबह से कथित रुप से लापता थे।

वी. एस. नवास की पत्नी ने आरोप लगाया था कि वरिष्ठों की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर वह लापता हुए हैं। पत्नी ने दावा किया कि नवास के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका अपमान भी किया। उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘मेरे पति एक ईमानदार अधिकारी हैं। उनके कुछ वरिष्ठों ने उन्हें फर्जी मामला दर्ज करने के लिए मजबूर किया। इससे उन्हें बहुत मानसिक प्रताड़ता हुई। मुङो लगता है कि ऐसी ही किसी स्थिति के कारण वह घर छोड़कर चले गए।’  नवास की पत्नी ने मामले की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ज्ञापन भी सौंपा था।  मामले में नवास की पत्नी से गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद डीसीपी जी. पूंगुझाली के नेतृत्व में एक टीम घटनाव्रम की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button