ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा... जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, बेकाबू आई-20 कार सीधे शोरूम में जा घुसी सोने-चांदी के नए भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख पर स्थिर, चांदी ₹1,800 उछलकर ₹2.40 लाख के पार जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट...
देश

स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस, हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही इलाज की इजाजत

नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना के ऐसे मरीजों को इलाज के दौरान अपने घर पर ही रहने की अनुमति दी है, जिनमें वायरस का प्रभाव बहुत कम हो। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे मरीजों के लिए नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा कि घर पर रहने के लिए उन्हें डाक्टर की लिखित अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही मरीज को लिखित में आश्वासन देना होगा कि वह घर पर रहते हुए सभी दिशानिर्देशों का पालन भी करेगा।

नई गाइडलाइंस की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में कोरोना के ऐसे मरीज सामने आए हैं, जिनमें इसके लक्षण बहुत ही कम दिखते हैं। न तो उन्हें तेज खांसी आती है और न ही तेज बुखार होता है। कोरोना के कई संक्रमित लोगों में इसके लक्षण ही नजर नहीं आते हैं। अभी तक भारत ने ऐसे सामान्य संक्रमित लोगों को कोविड केयर फैसिलिटी में रखने का प्रावधान किया था। जहां उन्हें डाक्टरों की देख-रेख में रखा जाता है। लेकिन अब ऐसे मरीजों को घर पर ही रहने की इजाजत दे गई है। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में ऐसे मरीजों को घर पर रहने की इजाजत दी गई है।

घर पर रहने के दौरान अन्य सदस्यों से दूरी रखनी होगी

नई गाइडलाइंस के अनुसार घर पर रहने के दौरान ऐसे मरीज को परिवार के अन्य सदस्य से दूरी बनाकर रखनी होगी। उसे और उसकी देखभाल करने वाले परिवार के सदस्य को लगातार मास्क पहनना होगा। उसके खाने-पीने और कपड़े धोने के दौरान भी पर्याप्त सावधानी बरतनी होगी, ताकि परिवार के दूसरे सदस्यों तक कोरोना का इंफेक्शन फैलने से रोका जा सके। ऐसे मरीज को लगातार डाक्टर के संपर्क में रहना होगा, ताकि जरूरत पड़ने उसे तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।

कोरोना से संक्रमित 80 फीसद मरीजों में बहुत सामान्य लक्षण

ध्यान देने की बात है कि पूरी दुनिया में कोरोना से संक्रमित 80 फीसद मरीजों में बहुत सामान्य लक्षण दिखते हैं और वे सामान्य देखभाल से ही ठीक हो जाते हैं। बाकी 20 फीसदी मरीजों में से भी केवल पांच फीसदी की स्थिति गंभीर होती, जिन्हें इलाज के दौरान वेंटीलेंटर की जरूरत पड़ती है। जबकि 15 फीसदी मरीजों को कभी-कभी आक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है।

Related Articles

Back to top button